Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब

एक ही चिता में परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार

Read in:Hindi

लालरू, कृत्रिका:
नरवाना नहर में कार सहित डूबने से तिवाना गांव के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है। सोमवार को मिले शवों का मंगलवार को अंबाला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर बाद जब लाेग तिवाना गांव पहुंचे तो गांव चीख-पुकार से गूंज उठा और चारों तरफ माहौल गमगीन हो गया। चारों सदस्यों का एक साथ एक बड़ी चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि सुच्चा सिंह पुत्र कुलबीर सिंह खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करता था। वह रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मारुति कार से अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। कार में उनके साथ उनकी पत्नी कमलजीत कौर, बेटी जश्नप्रीत कौर और बेटा खुशप्रीत सिंह थे।
लेकिन सोमवार की शाम दुखद खबर आई कि परिवार कार समेत नहर में डूब गया। कार चला रहे कुलबीर का शव सबसे आखिर में बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कुलबीर सिंह और उनकी पत्नी और दो बच्चों की मौत डूबने से हुई है।