Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Read in:Hindi

लालडू, कृतिका:
अंबाला- चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार एक महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। लालडू थाने के एएसआई जगतार सिंह के मुताबिक मृतक राजबाला के बेटे वीर सिंह वासी बरनाला, जिला अंबाला ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी मां राजबाला एक धागा मिल में काम करके गांव लौट रहे थे। जब वे अंबाला- चंडीगढ़ राष्ट्रीयराजमार्ग गांव कुरली मोड़ से कुछ पीछे ही थे कि चंडीगढ़ से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसकी मां राजबाला सड़क पर गिर गईं जिन्हें अंबाला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई।