Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
खेल

कुश्ती टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 23 दिसंबर को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सेवा कुश्ती फ्रीस्टाइल (पुरूष और महिला) और कुश्ती ग्रीको-रोमन (पुरूष) टूर्नामेंट 12 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक मनीमाजरा स्पोर्टस कॉम्पलैक्स, चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल प्रो. गुरसेवक सिंह सरकारी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, पटियाला में 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बी.एस.एफ./आईटीबीपी और एनएसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त पक्षों/अंडरटेकिंग/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, यहाँ तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक भी, कच्चे/देहाड़ीदार कर्मी, दफ्तरों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारी, नए भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से रेगुलर सेवाओं में काम करते हैं, को छोडक़र बाकी अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के उपरांत ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्चों की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जायेगी।