Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

केंद्रीय खेल मंत्री ने किया, 300 बिस्तरों वाले नए छात्रावास का उद्घाटन

Read in:Hindi

पटियाला, फेस2न्यूज:
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री ने शनिवार को पटियाला में 300 बिस्तर वाले एक नए छात्रावास का उद्घाटन किया।
खेल मंत्री ने भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और स्प्रिंटर पीटी उषा को समर्पित छात्रावासों का भी उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान बोलते हुए खेल मंत्री ठाकुर ने कहा, “सरकार का प्रयास है कि एथलीटों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस 300 बिस्तरों वाले छात्रावास की शुरुआत और पुराने छात्रावासों का उन्नयन इस दिशा में एक और कदम है, ताकि इस प्रतिष्ठित केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे एथलीटों के रहने की सुविधाओं में सुधार हो।”
श्री ठाकुर ने एनएसएनआईएस पटियाला में एकेडमिक कोर्स में पहली बार शामिल स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस एनालिसिस कोर्स का भी उद्घाटन किया। इस पाठ्यक्रम के छात्रों के पहले बैच के साथ बातचीत करते हुए, श्री ठाकुर ने कहा, “खेल विज्ञान और खेल प्रदर्शन विश्लेषण को शामिल करना एक एथलीट की वास्तविक क्षमता का आकलन करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने में बहुत सहायता कर सकता है।”
वर्ष 2021 में, साई पटियाला के एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में छह विषयों में कुल 72 पदक जीते। वर्ष 2022 में यह टैली बढ़कर 195 मेडल हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, साई पटियाला के एथलीटों ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, यूरोपीय ओपन और जूनियर विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में 19 पदक जीते।

0 Comments