Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

कैंटर यूनियन के प्रधान पर गुंडा गर्दी कर गाडिय़ों के शीशे तोडऩे व मारपीट करने के आरोप

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी में स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में गत्ता भरकर जाती दो गाडिय़ों के चालकों ने डेराबस्सी कैंटर यूनियन के प्रधान रोमी सैनी व उसके साथियों पर उनके साथ मारपीट करने व गाड़ी के शीशे तोडऩे के आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने उनके मोबाइल तक तोड़ दिए ताकि वह मौके पर किसी की मदद ना मांग सकें। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद यूनियन के प्रधान रोमी सैनी ने आरोप को नकारते हुए ट्रक चालकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
ट्रक चालक अरविंद व रमेश ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे जब वह अपनी गाड़ी में गत्ता भरकर बरवाला चौक के नजदीक पहुंचा तो 3 लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया। ट्रक चालक अनुसार उक्त व्यक्तियों ने यूनियन के होते गाड़ी भरने की बात कही तो चालक ने उन्हें यूनियन की पर्ची काटने की बात कही। लेकिन उन्होंने बात आगे बढऩे से पहले ही उसकी गाड़ी के दोनों तरफ के शीशे तोड़ दिए और उन पर हमला कर दिया। उक्त हमलावरों ने एक चालक का मोबाइल भी तोड़ दिया। चालकों ने बताया कि उनके एक साथी चालक ने गाड़ी से जबरन उतारने की कोशिश की, जिस पर चोट लगने के कारण उसके खून निकल गया। चालकों ने बताया कि मौके पर लोग इक्ट्ठा ना होते तो वह उन्हें जान से मार देते। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
दूसरी तरफ कैंटर यूनियन के प्रधान सैनी ने अपने पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। सैनी ने कहा कि यूनियन के मामले को लेकर झगड़ा नहीं हुआ है। उनके साथी की गाड़ी में ट्रक ने साइड मारी थी, वह खुद भी गाड़ी में सवार थे। उनके एक साथी सहित उनको ट्रक चालक ने हमला कर जख्मी किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक की कोई गलती ना होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि बरवाला चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, फुटेज खंगाली तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।