Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

खेत में घूम रहे सांभर का शिकार, दो अज्ञात सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
जिला फाजिल्का के अंतर्गत आते गांव सुरेशवाला की ढाणी में एक व्यकित के घर में छापेमारी करते हुए वहां से मृत सांभर और उसकी हत्या में प्रयोग हुए हथियारों को बरामद कर मृत सांभर का पोस्टमार्टम करवाते हुए एक परिचित और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए वन रेंज के बीट इंचार्ज कुलवंत सिंह व ब्लाक अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्हें सूचना मिली कि गांव सुरेशवाला के अंतर्गत आती ढाणी धर्मा लहौरिया निवासी धर्म सिंह पुत्र नत्था सिंह ने अपने कुछ साथियों सहित सांभर का शिकार कर उसे अपने घर ले आया है। जिसकी सूचना पाकर बीट इंचार्ज खुशवंत सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें तो गाडी की आवाज सुनकर उक्त धर्म सिंह अपने परिवार सहित ढाणी के रास्ते भाग निकला जब टीम ने उसके घर की तलाश ली तो देखा कि सांभर की गर्दन अलग कटी पडी थी जबकि बाकी का हिस्सा अलग पड़ा था। उन्हें पास में ही उसकी हत्या में प्रयोग हुआ खून से लथपथ कुलहाड़ी, चाकू व हथियारों को तेज करने वाले औजार बरामद हुआ। जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने उक्त धर्म सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जंगली जीव सुरक्षा 1972 की धारा 9, 39, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया

0 Comments