Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

गांव का महौल हो सकता है खराब, राम रहीम का नाम चर्चा आश्रम पक्के तौर पर बंद हो: सिख जत्थेबंदियां

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
बीते दिन डेराबस्सी सब डिवीजन में पड़ते गांव भांखरपुर में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया था जब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के नाम चर्चा आश्रम में चल रहे लाइव सत्संग में सिख जत्थेबंदियों ने आकर विरोध कर दिया। सिख जत्थेबंदियों ने मांग की थी कि डेरे को तुरंत खाली करवाया जाए। इस मौके स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी हरविंदर सिंह खैहरा एसएचओ डेराबस्सी व मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने तुरंत नाम चर्चा आश्रम में चल रहे लाइव सत्संग को बंद करवा दिया था। वहां मौजूद समर्थकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सिख जत्थेबंदियों ने डेरे के बाहर धरना लगा लिया था, जिनका कहना था कि जब तक पंडाल पूरी तरह से खाली नहीं हो जाता तब तक आश्रम के बाहर पक्का धरना लगाकर बैठे रहेंगे। शुक्रवार को गांव भांखरपुर की सिख जत्थेबंदियों व गांव के लोगों ने एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता को भांखरपुर में चल रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम के नाम चर्चा आश्रम को पक्के तौर पर बंद करवाने के लिए मांग पत्र दिया है। उनका कहना है कि अगर दोबारा गांव में गुरमीत सिंह राम रहीम का नाम चर्चा हुई तो इसके साथ गांव का माहौल खराब हो सकता है क्योंकि गांव में नाम चर्चा को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी करीब 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने माहौल शांत करवाया था। सिख जत्थेबंदियों ने एसडीएम से मांग की है कि डेरे में की जाने वाली नाम चर्चा को अगर पक्के तौर पर बंद ना करवाया गया तो गांव में कोई हिंसक घटना हो सकती है जिसका जिम्मेवार प्रशासन व पंजाब सरकार होगा।
इस संबंधी एसडीएम से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल ईओ को शिकायत मार्क कर दी है और रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments