Saturday, 29 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

घटिया गुणवत्ता का काम करवाने के मामले में दो इंजीनियर मुअत्तल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ज़िला एस. ए. एस नगर के हलका खरड़ के गाँव जकड़माजरा में बनाई जा रही घटिया गुणवत्ता की सड़क की मौके पर जा जांच की गई। इस दौरान सड़क की मुरम्मत करते समय सरकारी मापदण्डों को नज़रअंदाज़ करके घटिया गुणवत्ता का काम करवाया जा रहा था। इस मामले पर सख़्त कार्यवाही करते हुये पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा दिए गये निर्देशों पर जकड़माजरा की घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाने के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो सहायक इंजीनियरों को सरकारी सेवा से तुरंत प्रभाव से मुअत्तल कर दिया गया है। यह मुअत्तली पंजाब सिवल सेवा (सजा और अपील) नियमांवाली 1970 के रूल 4 के अधीन की गई है
कैबिनेट मंत्री ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियरों महेश कुमार शर्मा और रजेश कौड़ा की तरफ से सड़कों की विशेष मुरम्मत के दौरान तियुड़ से जाकड़ माजरा तक लिंक रोड के काम में निर्धारित मापदण्डों को नज़र अंदाज़ करके घटिया गुणवत्ता का काम करवाया गया। उन्होंने कहा पंजाब सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व अधीन पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाया जायेगा और भ्रष्ट कामों में लिप्त और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।