Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

चाय पत्ती का गट्टा उठाकर भाग रहा था, जब घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल व चाय पत्ती छोड़ भागा चोर

Read in:Hindi

अबोहर (दलीप)
शहर में चोरी, छीनाझपटी व लूट की वारदातें लगाकर बढ़ती जा रही है। हालात ये है कि असामाजिक तत्व हर रोज किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को इलाके की प्रतिष्ठित फर्म के गोदाम से एक उठाईगिरा चाय पत्ती का गट्टा उठाकर फरार होने लगा, लेकिन जब लोगों ने घेरा डाल लिया, तो वह मोटरसाइकिल व चाय पत्ती छोड़कर मौके से फरार गया। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गली नंबर नौ स्थित गेला राम गोपी राम का अनार गली में गोदाम है, जहां एक युवक आया और बोला कि मालिक ने चायपत्ती का गट्टा मंगवाया है, लेकिन उक्त युवक अनजान होने के कारण मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे गट्टा देने से मना कर दिया। इतने में युवक ने बड़ी तेजी से एक गट्टा उठाया और मोटरसाइकिल पर फरार होने लगा, लेकिन लोगों की ओर से उसकी घेराबंदी की गई, जिसके बाद वह अपना मोटरसाइकिल व गट्टा छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल (पीबी-60सी-5903) अपने कब्जे में ले लिया।