Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

जाँच से क्यों भाग रहे अरविंद केजरीवाल: अनुराग ठाकुर

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से वार्तालाप की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार ईडी के समनों की अनदेखी के प्रश्न पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बड़ी बड़ी बातें करते थे वे आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ईडी के पांच समनों की लगातार अनदेखी के बाद अब अदालत को दखल देकर उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहना पड़ा है। आखिर कब तक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचते रहेंगे? कब तक ईडी के जांच से बचते रहेंगे?”
ठाकुर ने आगे कहा, “केजरीवाल जी कोर्ट में जाकर सच बोलना। अपनी झूठ बोलने वाली आदत और झूठे आरोप लगाने वाली आदत को मत अपनाना। क्योंकि पहले भी आपने कई बार लोगों पर झूठे आरोप लगाए हैं और फिर कोर्ट में जाकर उनसे माफी मांगी है। आपने जिन-जिन को ईमानदारी के सर्टिफिकेट दिए, उनमें से एक को भी कोर्ट से बेल नहीं मिल रही। यह एक प्रकार से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार पर मोहर लगाता है।”
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने पूछा की क्या ये संयोग है या प्रयोग है? उन्होंने कहा, “एक के बाद एक कांग्रेस के साथी दल भारत विरोधी बयान दे रहे हैं। भारत के टुकड़े करना चाह रहे हैं। क्या यह संयोग है या प्रयोग है? यह सवाल हम नहीं पूरा देश पूछ रहा है। राहुल गांधी जेएनयू जाकर भी भारत के टुकड़े टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों के साथ खड़े होते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी बताएं कि वह देश के कितने टुकड़े करना चाहते हैं और किस टुकड़े पर राज करना चाहते हैं?”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना कर तमिलनाडु को मान- सम्मान दिया है। कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। क्या अब सीमा पर लड़ रहे जवान को गोली चलाने से पहले यह देखना होगा कि टैक्स किस राज्य से ज्यादा आया है? क्या कोविड का मुफ्त टीका लगवाने से पहले गरीब को यह सोचना चाहिए कि इसके पैसे किस राज्य के टैक्स पेयर ने दी है? क्या जरूरी मुफ्त अनाज पाने वाले जरूरतमंदों को सोचना पड़ेगा कि इसके पैसे किस राज्य से आए हैं? आखिरकार देश को टुकड़ों में बांटने की राजनीति कांग्रेस क्यों कर रही है? कांग्रेस कभी भारत के दक्षिणी राज्य के एक मुख्यमंत्री के बेटे को आगे कर उससे सनातन विरोधी बयान दिलवाती है, कभी हिंदी के खिलाफ और फिर कभी हिंदू के खिलाफ तोड़ने वाले बयान दिलवाती है।”
उत्तराखंड सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून लागू किए जाने पर उत्तराखंड सरकार और वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं उत्तराखंड की सरकार और वहां की जनता का आभार प्रकट करता हूं। चुनाव से पहले हमने जनता से वादा किया था कि अगर हम वहां सरकार बनाएंगे तो यूनिफॉर्म सिविल कोड लायेंगे। जनता ने हमें वोट का आशीर्वाद दिया तो हमने वहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया है।”