Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

झूठ व धोखेबाजी के कारण ही कांग्रेस को देश ने नकार दिया: प्रधानमंत्री

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
श्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों को दी गई वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की गारंटी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओआरओपी के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट रखकर वन रैंक वन पेंशन लागू करने का झूठ बोलने का काम किया था। हमने सत्ता में आते ही ओआरओपी को लागू किया और अभी तक पूर्व सैनिकों को करीब 1 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जिसमें हरियाणा के भी पूर्व सैनिक लाभान्वित हुए हैं। जिला रेवाड़ी में ही इस योजना के तहत सैनिक परिवारों को 600 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं।
उन्होंने कहा कि जितना पैसा रेवाड़ी के सैनिक परिवारों को मिला है, कांग्रेस ने उससे भी कम यानि 500 करोड़ रुपये पूरे देश के पूर्व सैनिकों के लिए बजट रखा था। ऐसे ही झूठ व धोखेबाजी के कारण ही कांग्रेस को देश ने नकार दिया।