बरनाला, अखिलेश बंसल:
समाज सेवा के क्षेत्र में राज्य स्तर पर खास पहचान बना चुका ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा संचालित संगठन ट्राइडेंट फाउंडेशन लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, क्रीड़ा, पर्यावरण और कौशलता के लिए लगातार प्रयासरत है। ट्राइडेंट फाउंडेशन ने शिक्षण संस्थानों में इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत तमाम कमियों को दूर करने की शुरुआत बरनाला ज़िला के सरकारी स्कूलों से की है। जिला में चार स्कूलों का चयन कर वहां ट्राइडेंट फाउंडेशन द्वारा 35 छत के पंखे, 2 अलमारियां, शुद्ध पानी के लिए 2 आरओ 2 वाटर कूलर, 150 छायादार और फलों के पेड़ पौधे वितरित किए हैं।
ट्राइडेंट फाउंडेशन द्वारा जिला के प्रसिद्ध कस्बा धौला में पड़ते जिन चार स्कूलों का चयन किया गया है उनमें सरकारी हाई स्कूल, सरकारी मिडल स्कूल, सरकारी स्कूल बिलासपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल गुरु का बाग शामिल हैं। इस मौके पर संबंधित गांवों के सरपंच तरसेम सिंह, गुरमेल सिंह और अन्य पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह की उपस्थिति में और स्कूल प्राचार्य सुखपाल कौर, गुरजिन्दर कौर, गुरमेल सानिघ के सहयोग से किया गया। जिससे स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छ व ठंडे पानी सहित अनेक समस्याओं का समाधान हो सका।
गौरतलब है कि इससे पहले ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा संचालित संगठन ट्राइडेंट फाउंडेशन ने कोरोनावायरस संक्रमण काल में प्रदेश भर में आक्सीजन सिलेंडर और दवाएं वितरित कर इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य किए हैं।
ट्राइडेंट उद्योग समूह ने सरकारी शिक्षण संस्थाओं की ओर मोड़ा समाज सेवा का मुंह
Read in:Hindi