Friday, 19 June 2026
Breaking News
पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच
राष्ट्रीय Trending

दो पंजाबी कर्मियों को परेशान कर नौकरी से निकालने पर किसान जत्थेबंदी ने किया रोष प्रदर्शन

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर स्थित बेस्ट प्राइस में काम करने वाले दो कर्मचारियों को परेशान करने और अभद्र भाषा का प्रयोग कर नौकरी से निकाले जाने के रोष स्वरूप किसान जत्थेबंदी ने माल के बाहर रोषप्रदर्शन किया और बेस्ट प्राइस प्रबंधकों खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन बढ़ता देख बेस्ट प्राइस के प्रबंधको ने यू-टर्न लेते हुए निकाले गए दोनों युवकों को नौकरी पर दुबारा रख लिया। मामले के सबंध में बताते हुए बेस्ट प्राइस कर्मचारी रीना ओर सतवीर ने बताया कि बेस्ट प्राइस लोकल व पंजाबी कर्मचारियों कि संख्या बहुत कम है, जिस कारण वह पंजाबी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे सीनियर भी दूसरे राज्यों से हैं तो वह हमारी बात कम सुनते हैं और हमारे खिलाफ इकठे होकर साजिश के तहत जबरन और भारी बोझ वाला काम हम से करवाया जाता है। यदि हम विरोध करते हैं तो हमारी शिकायत कर हमे या तो चुप करवा दिया जाता है या फिर नौकरी से निकलवा दिया जाता है। पिछले दिनों भी हमारे साथ ऐसा ही हुआ जिस कारण हम दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हमारी कोई गलती है तो हमे सजा भुगतने के लिए तैयार हैं लेकिन बिना वजह साजिश के तहत हमे नौकरी से निकाला यह हमे बरदास्त नही हुआ है।
रोष प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान जत्थेबंदी पुआध के प्रधान तरलोचन सिंह और रुषतम शेख ने बताया कि हमे शिकायत मिली थी जिसके बाद हमने रोष प्रदर्शन किया था। हमारी जत्थेबंदी उन सभी किसानों मजदूरों व ईमानदार कर्मचारियों के साथ खड़ी है जो अपने काम मेहनत व ईमानदारी से करते हैं। किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नही है कि वह जात पात या फिर राज्य के आधार पर किसी के साथ वितकरा करें। हमारे विरोध के बाद दोनों बच्चों को काम पर दुबारा रख लिया गया है और आगे से ऐसा न होने कि बात कही गई है।
मैं उनका सीनियर हूं, स्टॉक चैकिंग को लेकर कुछ गलतफहमी हुई थी वह दूर हो गई है और दोनों कर्मचारियों दुबारा काम पर रख लिया गया है।
– भुवनेश शर्मा, स्टोर हेड बेस्ट प्राइस जीरकपुर