Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

धार्मिक स्थलों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए : हरभूषण गुलाटी

Read in:Hindi

धार्मिक संस्थाएं जल्द एकजुट होकर प्रशासक के समक्ष उठाएंगी सब्सिडी की मांग, श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 27 में शीघ्र ही तीनों टाइम लगंर की सेवा शुरू की जाएगी : संजीव शर्मा

(MOREPIC1) फेस2न्यूज / चण्डीगढ़

शहर में धार्मिक स्थल भारी भरकम बिजली के बिलों से त्रस्त हैं, परन्तु अगर वे इससे बचने के लिए अपने यहां सोलर पैनल लगवाना भी चाहें, इनको स्थापित करने के खर्चे को वहन करना धार्मिक स्थलों के संचालकों के लिए बेहद कठिन है, क्योंकि ये संस्थाएं सिर्फ श्रद्धालुओं के दान पर ही निर्भर हैं। इसलिए धार्मिक संस्थाओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान करना चाहिए। ये कहना था श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, सेक्टर 27 के अध्यक्ष हरभूषण गुलाटी का, जो आज मंदिर परिसर में एक प्रेस वार्ता की संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सौर ऊर्जा को अधिकाधिक बढ़ावा देने के मिशन में जुटे हुए हैं और इसी के अनुरूप चण्डीगढ़ प्रशासन का भी लक्ष्य शहर को 100 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा से भरपूर करना है। परन्तु धार्मिक संस्थाओं को इस मिशन से जोड़े बिना ये लक्ष्य हासिल करना असंभव है। इसलिए सब्सिडी दी जानी जरूरी है। वे जल्द ही शहर के सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों एवं हिन्दू पर्व महासभा से संपर्क करेंगे व इस मुद्दे पर एकजुट होकर चण्डीगढ़ के प्रशासक से भेंट करके सब्सिडी की मांग उठाएंगे।

इस अवसर पर यहां मौजूद चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा व हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने भी इस मांग को बिल्कुल सही करार देते हुए समर्थन किया।

मंदिर सभा के महासचिव संजीव शर्मा ने सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभा ने वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान मजदूरों एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों की सहायतार्थ रोजाना लंगर शुरू किया था, जो अभी लगभग साढ़े पांच वर्ष बाद भी निरन्तर जारी है व रोजाना बिना नागा 400 लोगों का लंगर तैयार करके मन्दिर के बाहर बांटा जाता है। सुबह का नाश्ता भन्डारा भी शुरू कर दिया है और आने वाले समय में रात्रि का भन्डारा भी शुरू कर दिया जाएगा।

मंदिर सभा द्वारा सेक्टर 27, 28 के क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए मुफ्त टिफिन सेवा भी चलाई जा रही है तथा आने वाले समय में इसे चंडीगढ़ के और क्षेत्रों के लिए शुरू किया जाएगा। जो भी असहाय बुजुर्ग व असमर्थ दम्पति यह सेवा चाहते है तो मोबाइल नं 9417769989 व 9814035506 पर सम्पर्क कर सकते हैं।