Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस का सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल लॉन्च

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी को सुविधा देने के उद्देश्य से एक पहलकदमी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब पुलिस का सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस का उद्देश्य लोगों को घर बैठे ही कंप्यूटर के एक क्लिक पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने, शिकायतों पर हुई कार्यवाही पर नज़र रखने और रिपोर्ट हासिल करने की सुविधा देना है।
राज्य के लोगों को मानक नागरिक सेवाएं मुहैया करने के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनूठा सॉफ्टवेयर सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली के लिए सम्पूर्ण समाधान मुहैया करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से नागरिक आसानी से बिना दफ्तरों के चक्कर काटे अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे और शिकायतों पर हुई कार्यवाही बारे जान सकेंगे। मान ने कहा कि इस प्रणाली से भारी संख्या में होती पूछ-ताछ से राहत मिलेगी, जिससे लोगों का काम समयबद्ध तरीके से होगा।
मुख्यमंत्री ने विस्तार में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से इंसाफ मुहैया करवाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रणाली से प्रशासनिक ढाँचे में जवाबदेही और बढ़ेगी, जिससे कोई कार्यवाही न करने और मामले को बिना वजह लटकाने की सूरत में कसूरवार पुलिस कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है। शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए मान ने कहा की शिकायतकर्ता को वेबसाईट Pgd.punjabpolice.gov.in पर जाना होगा और इस पर अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने सहित कुछ अन्य छोटी सी प्रक्रिया से गुज़रने के बाद स्थायी खाता बन जाता है। इसके बाद एक पासवर्ड तैयार होगा और पोर्टल पर स्थायी खाता बन जायेगा। भगवंत मान ने कहा की इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं और निर्धारित प्रणाली के द्वारा शिकायत की प्रगति पर नजर रखी जा सकती है।
इस अवसर पर राज्य के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि पुलिस विभाग का यह प्रयास प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह बनाएगा, जिससे पुलिस के कामकाज में और पारदर्शिता आयेगी।

0 Comments