Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
राष्ट्रीय Trending

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां मुकम्मल, संधू ने दी जानकारी

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस के ब्लॉक खुईयां सरवर के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, लेकिन यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद कांग्रेस को मजबूत करना नहीं, बल्कि देश को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए 'भारत छोड़ो यात्रा' शुरू की थी, लेकिन राहुल गांधी आज समय की जरूरत के मुताबिक 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रहे हैं। संधू ने कहा कि यह यात्रा सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जारी रखनी है। अब तक यह यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा रोज सुबह 6 बजे शुरू होती है और 12-14 कि.मी. की दूरी तय करती है उन्होंने कहा कि 6 कि.मी. चलने के बाद सफर में चाय-पानी के लिए 30-40 मिनट रुकते हैं।
संधू ने बताया कि यह यात्रा 10 तारीख की शाम पंजाब पहुंचेगी और रात्रि विश्राम श्री फतेहगढ़ साहिब में होगा। उन्होंने कहा कि सुबह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी द्वारा भाषण दिया जाएगा, जिसके बाद यात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला फाजिल्का से बहुत बड़ा जत्था राहुल गांधी की यात्रा में जाएगा।