Sunday, 07 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब Trending

पुलिस ने पकड़े हाईवे लुटेरे: किराए पर ली उबर; लुधियाना में साथियों की मदद से लूटी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पंजाब के जिला लुधियाना में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो किराए पर टैक्सी आदि लेकर उसे हाईवे पर लूट लेते थे। पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरकेस्ट्रा ग्रुप में डांस करती है। महिला ने पैसों के लालच में आकर वारदात को अंजाम दिया। महिला के साथी पहले से योजना बना लुधियाना में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे।
महिला ने जीरकपुर से UBER गाड़ी किराए पर ली। रास्ते में ही अपने साथियों को लोकेशन भेज कर थाना डाबा के एरिया गांव लोहारा रोड़ पर बुला लिया। आरोपी ने आते ही टैक्सी ड्राइवर पर पिस्तौल (खिलौना) तान दी। आरोपी ने महिला की मदद से ड्राइवर से मारपीट कर उससे 8500 रुपये नकदी, आधार कार्ड, ATM, PAN कार्ड, व अन्य दस्तावेज गाड़ी सहित लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला व एक साथी को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इनके 5 साथी फरार हैं।
पूरे रास्ते शराब पीती आई महिला:
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी महिला जीरकपुर में आरकेस्ट्रा का शो लगाने गई थी। शो रद्द हो जाने पर उसने आनलाइन टेक्सी UBER बुक की। बुकिंग पर ड्राइवर संदीप कुमार निवासी डेराबस्सी जिला मोहाली स्विफट कार लेकर जीरकपुर से लुधियाना महिला को लेकर आ रहा था। ड्राइवर संदीप ने पुलिस को बताया कि महिला के पास शराब थी।
वह जीरकपुर से लुधियाना तक शराब पीती आई है। रास्ते में उसने उसे भी शराब पीने की पेशकश की लेकिन उसने मना कर दिया। संदीप मुताबिक पूरी योजना बनाकर महिला के बाकी साथी यहां तैयार थे। कुल 7 लोगों ने संदीप पर हमला किया।
बहाना बना रुकवाई गाड़ी:
पुलिस कमिश्नर सिद्धू ने बताया कि महिला रूबी ने ड्राइवर संदीप से कहा कि गाड़ी का किराया देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। उसका गुगल पे चल नहीं रहा। महिला ने उसे कहा कि वह अपने भाई को रास्ते में बुला लेती है जो उसे पैसे दे देगा। महिला ने बहाने से अपने साथियों को फोन कर लोकेशन भेज दी। लोहारा गांव नजदीक आरोपी तेजधार हथियार व अन्य सामान लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने उससे मारपीट की और नकदी व गाड़ी छीन कर फरार हो गए।
ड्राइवर संदीप की समझदारी से लूट के घटना जल्द पुलिस से हल हो गई। संदीप ने गाड़ी में एक अलग से बटन लगवाया था। उस बटन की मदद से टेंक से आने वाला पेट्रोल बंद हो जाता है। बदमाश जब गाड़ी उससे छीनने लगे तो संदीप ने होशियारी दिखाते हुए बटन दबा दिया। करीब 500 मीटर की दूरी पर जाकर गाड़ी खुद ही बंद हो गई। बदमाशों ने सोचा की शायद तेल खत्म हो गया। इस बीच बदमाशों वहीं सड़क पर कार छोड़ कर फरार हो गए।
संदीप ने किसी राहगीर की मदद से अपने चाचा को फोन करके जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया। चाचा के आ जाने के बाद रात 3 बजे थाना डाबा पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मात्र 5 से 7 घंटों में दो आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
आरोपी पर हैं 6 मामले दर्ज:
पकड़े गए आरोपी की पहचान रणजीत सिंह निवासी गली नंबर 5 ढिल्लों नगर के रूप में हुई है। आरोपी रणजीत सिंह पर पहले 6 मामले दर्ज है। आरोपी पर थाना शिमलापुरी, डिवीजन नंबर 6, थाना डाबा और थाना डिवीजन 5 में विभिन्न मामले दर्ज है। वहीं सोनू गुप्ता, मनजोत सिंह, इंद्रजीत सिंह उर्फ गांधी व दो अन्य आरोपी फरार है।