Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

बिना पार्किंग छोड़े बनाए जा रहे थे शोरूम, शिकायत के बाद करवाए बंद

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित शर्मा दफ्तर से सिग्मा चौक पर जाने वाले रोड पर स्थित शिवा इन्क्लेव के सामने शो रूम बनाए जा रहे थे। यह शो रूम बिना पार्किंग छोड़े बनाए जा रहे थे। जिस का विरोध करते हुए लोहगढ़ के समाज सेवी अवतार सिंह ने बताया कि यहां केवल एक शो रूम का नक्शा पास है जबकि यहां अधिकारियों से मिलीभुगत के साथ 9 शो रूम बनाए जा रहे हैं और न ही पार्किंग छोड़ी जा रही है। यह शो रूम बिल्कुल सड़क के साथ सटा कर बनाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि यदि ये शो रूम बन जाते हैं तब कोई व्यक्ति शो रूम के सामने कोई वाहन सड़क पर खड़ा करता है तो यहां जाम की स्थिति बन जाएगी। जबकि यह सड़क पहले ही 20 से 25 फीट है। वह इन शो रूम की कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन नगर काउंसिल अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। जिसके बाद मुझे मीडिया का सहारा लेना पड़ा। अवतार सिंह ने यह भी कहा कि यदि नक्शे पास हैं तो पार्किंग पूरी छोड़ कर नक्शे के मुताबिक शो रूम बनाए जाएं हमे कोई एतराज नही।
हमें शिकायत मिली थी जब चैक किया तो 9 नक्शे पास हैं। जब इंस्पेक्टर ने मौके पर जाकर देखा तो वह पार्किंग नहीं छोड़ रहे थे। जिस कारण उनका काम बंद करवा दिया गया है और उन्हें आदेश दिए गए हैं कि नक्शे के मुताबिक ही काम किया जाए।
— मुकेश राय, एम ई नगर काउंसिल जीरकपुर