Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

भाजपा भी घरों के आगे खड़े वाहनों पर पार्किंग शुल्क लगाने के खिलाफ

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन अथवा नगर निगम द्वारा घरों के आगे खड़े वाहनों पर पार्किंग फीस लगाने तथा संपर्क सेंटरज़ में मुहैय्या करवाई जाने वाली सर्विसज़ पर शुल्क लगाए जाने की योजना का विरोध किया है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा जसवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी प्रदेश पदाधिकारीयो, जिलों व मोर्चो के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
बैठक में शहर के एक सेक्टर में घरों के आगे पार्क किये गए वाहनों पर पार्किंग फीस लगाए जाने तथा संपर्क सेंटर्स की सुविधाओं पर शुल्क लगाए जाने का मुद्दा उठाया गया जिस पर विचार बना कि भाजपा भी इन चार्जेस के विरोध में है तथा हम सदैव जनता के साथ हैं। घरों के आगे पार्किंग फीस लगाए जाने पर कहा कि प्रशासन को घरों में रहने वालों के लिए घरों के नजदीक खाली पड़े स्थान पर पार्किंग की जगह उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इसी प्रकार संपर्क सेंटर में भी सर्विस चार्जेस लगाने से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जो सरासर गलत है।
संगठन मंत्री ने कहा कि दोनों मामलों में प्रशासनिक अधिकारियों तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे। यह फीस नहीं लगने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो हम विरोध भी करेंगे।

0 Comments