Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

भारतीय वैज्ञानिकों और विज्ञान संस्थान की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
स्वतंत्रता-पूर्व भारत में भारतीय वैज्ञानिकों और विज्ञान संस्थान की भूमिका विषय पर 28 मार्च को जीजीडीएसडी कॉलेज ने संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ विज्ञान परिषद के साथ मिलकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। आजादी का अमृत महोत्सव समारोह और जी-20 प्रेसीडेंसी ऑफ इंडिया के रूप में विभिन्न गतिविधियां जैसे आमंत्रित वार्ता, भारतीय वैज्ञानिकों पर प्रदर्शनी, और छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता रहे पंजाब विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. अरुण ग्रोवर और डॉ. जयंती दत्ता पंजाब विश्वविद्यालय के एच आर डी सी विभाग की उपनिदेशक। सत्र का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ अजय शर्मा जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए किया। कॉलेज चंडीगढ़ विज्ञान परिषद का ऋणी रहेगा जिन्होंने कॉलेज को ये सेमिनार आयोजित करने का अवसर दिया और साथ ही साथ विद्यार्थियों को अपना हूनर दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सत्र का अंत कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ मधु शर्मा जी ने वक्ताओं को धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए किया और विद्यार्थियों को उनकी हिस्सेदारी पर बधाई दी।

0 Comments