Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

भैंस चोरी के मामले में एएसपी ने गांव का दौरा किया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी, कृत्रिका:
डेराबस्सी से बरवाला रोड स्थित गांव कुरावाला से भैंसों की चोरी के बाद पुलिस जांच में जुट गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने खुद पुलिस पार्टी के साथ मौके का दौरा किया और चोरों के कदमों का पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा घटना स्थल से मोबाइल लोकेशन को टूस कर रही है।
सरपंच जगदीश चौधरी ने बताया कि जिस स्थान से भैंसों की चोरी हुई है वह रिहायशी इलाका है। चोरों ने भैंसों को चुरा लिया और पैदल ही दूर खड़ी गाड़ी तक ले गए, लेकिन भैंसें कुछ नहीं बोलीं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि चोर किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल करते हैं जिससे भैंस बोलना बंद कर देती हैं। भैंसों के मालिक ने बताया कि मौके पर एक गाय भी बंधी थी। वह कुछ नहीं खा नहीं रही है, इसे देखकर साफ है कि चोर चोरी से पहले जानवरों पर किसी तरह की दवाई का छिड़काव करते हैं।  (MOREPIC1)
क्या था मामला:
बीती रात चोरों ने गांव कुड़ावाला से भैसों की चोरी की थी। गांववासियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। गांव के सरपंच जगदीश चौधरी ने बताया था कि जब वह चोरों का पीछा कर रहे थे, तब चोरों ने उन पर फायरिंग भी की थी। उन्होंने बताया कि चोरों को रोकने के लिए रास्ते में दो कारें भी खड़ी की थी लेकिन चोर उनके वाहनों को टक्कर मार कर फरार हो गए।

0 Comments