Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

भ्रष्टाचार में डूबा है सामाजिक सुरक्षा बाल विकास विभाग: गुप्ता

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) राज्य की जनता को बेहतरीन शासन प्रदान करने का दावा करने वाली वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग की आए दिन नई-नई कारगुजारियाँ सामने आ रही है जिससे विभाग के पेंशन धारकों को खासी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की कारगुजारियोँ के मद्देनजर हाल ही में एक विकलांग पेंशन धारक की पेंशन बिना किसी वेरिफिकेशन के काटने का मामला सामने आया है। समाज सुधार सभा के प्रधान राजेश गुप्ता ने मामले का हवाला देते हुए बताया कि विकलांग पेंशन धारक विनोद कुमार की पेंशन (पी एल ए नम्बर-FADP 003035) आज से सात वर्ष पूर्व विभाग द्वारा मंजूर करवा कर दी गई थी। अब विभाग द्वारा बिना किसी जांच-पड़ताल के विकलांग पेंशन धारक की पेंशन को काट दिया गया है, जबकि विभाग द्वारा उसे कोई ऐतराज पत्र तक भी जारी नहीं किया गया। विगत चार महीनों से उक्त विकलांग पेंशन धारक की पेंशन राशि खाते में न आने से उसके लिए जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया है। श्री गुप्ता ने कहा कि विभाग के संबंधित मंत्री , अधिकारियों व जिले के उच्च अधिकारियों को बार-बार लिखने के बावजूद भी विभाग द्वारा पेंशन काटने व जारी न करने के केसों में विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन पीड़ित पेंशन धारकों को कोई न्याय नहीं दिया जा रहा। गुप्ता का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। वर्षों से एक ही कुर्सियों पर चिपके रहने से उन्हें विभाग के काले कारनामों की अच्छी समझ आ चुकी है और उन्हें उच्च अधिकारियों का भी कोई डर नहीं सताता। एक अन्य विकलांग व वृद्ध पेंशन धारक सुभाष के केस में विभाग द्वारा (पी एल ए नम्बर 32803/2016) के तहत पेंशन मंजूरी का पत्र जारी करने के 6 वर्ष बाद भी विभाग द्वारा उक्त पेंशन धारक की कोई सुध नहीं ली गई व उसे एक भी पेंशन का लाभ आज तक नहीं दिया गया।
गुप्ता ने इस बात पर ग्लानि जताई कि राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा पेंशन धारकों की परेशानियों को समझा नहीं जा रहा जबकि ऐसे केसों का निपटारा एक स्पेशल कैंप लगाकर किया जाना चाहिए।