Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

मेयर चुनाव: बीजेपी को मात देने के लिए साथ आए आप और कांग्रेस

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सोमवार को उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ आए और मेयर की दौड़ में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवारों को नामांकित किया। चंडीगढ़ मेयर सीट के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का संकेत है।
आप मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद मिला है। आप और कांग्रेस के पास अब कुल मिलाकर 20 पार्षद (आप के 13 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद) हैं और तीनों पदों पर स्पष्ट रूप से जीत की स्थिति में हैं।
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी और आप की सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर प्रत्याशी नेहा और पूनम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देंगे और कांग्रेस के गुरप्रीत गैबी सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए और कांग्रेस की निर्मला देवी डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।
आप-कांग्रेस गठबंधन के बारे में जानकारी देते हुए आप चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हम मिलकर यह चुनाव आसानी से जीतेंगे और अब चंडीगढ़ में बीजेपी का नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास शुरू से ही अधिक पार्षद है लेकिन भाजपा ने जबरन और असंवैधानिक तरीके से दो बार अपना मेयर बनाया लेकिन इस बार वे सफल नहीं होंगे।
आप नेता ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही को खत्म करने के लिए आप और कांग्रेस ने यह चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने चंडीगढ़ और यहां के लोगों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन अब यहां बदलाव आएगा। आप मेयर के साथ चंडीगढ़ में विकास और जनकल्याण कार्यों को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एक मिसाल कायम करेगा और जल्द ही पूरा देश तानाशाही शक्तियों को हराने के लिए इसका अनुसरण करेगा।

0 Comments