Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर इंडियन मिलिट्री अकैडमी पहुंचे डिफेंस एकेडमी के छात्र

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के 100 से अधिक छात्रों के लिए भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा का अवसर उनके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण दीवाली बनकर आया। दरअसल चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के छात्रों को इंडियन मिलिट्री अकादमी की ओर से आई एम ए देहरादून का दौरा करने का न्योता मिला था, इसके उपरांत ब्रिगेडियर डीजे सिंह व अन्य फैकेल्टी मेंबर्स के साथ चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी के 100 से अधिक छात्रों ने इंडियन मिलिट्री अकादमी का दौरा किया।
गौरतलब चंडीगढ़ डिफेंस अकादमी उत्तर भारत की टॉप एकेडमी में शामिल है व 26 जनवरी को इसका एंट्रेंस टेस्ट भी हो रहा है।

आई एम ए देहरादून सभी आर्मी ऐस्पिरेन्ट्स का ड्रीम डेस्टिनेशन होता है, राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां पहुंच कर स्टूडेंट्स का सपना हुआ पूरा, उनके जीवन की सर्वश्रेष्ठ दिवाली यही रहेगी
– ब्रिगेडियर जी जे सिंह, चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी