Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
राष्ट्रीय Trending

राष्ट्रीय छात्रवृति योजनाओं के आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्तूबर

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक पोस्ट-मैट्रिक और मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थी इन योजनाओं के तहत www.scholarship.gov.in पर या www.minorityaffairs.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से या मोबाइल ऐप-नेशनल स्कॉलरशिप्स (एनएसपी) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन योजनाओं के तहत भारत में सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालय, संस्थान, महाविद्यालय और विद्यालय में अध्ययनरत केन्द्र से अधिसूचित छह अल्पसंख्यक वर्गों बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, सिक्ख और पारसी के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नए और नवीनीकरण दोनों प्रकार के आवेदनों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एनएसपी पहले ही 20 जुलाई, 2022 को खोला जा चुका है और इसके अन्तर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। आईएनओ स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2022 और दूसरे स्तर के सत्यापन की तिथि 30 नवंबर, 2022 निर्धारित की गई है।