Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब Trending

लुटेरे पिस्टल की नोक पर ड्राइवर से स्कार्पियो गाड़ी लूटकर फरार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
मेट्रो शापिंग माल के बाहर रोहतक के एक ड्राइवर से चार लुटेरे पिस्टल की नोक पर उसकी स्कार्पियो गाड़ी लूटकर फरार हो गए। गाड़ी में दो लाख कैश, कुछ जरूरी कागजात बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात है जहां वारदात हुई वहां हर समय चहल पहल रहती है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। लूट की इस वारदात में पुलिस ने ड्राइवर विकास कुमार निवासी गांव खेड़ी आसरा जिला झज्जर (हरियाणा) के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आइपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
विकास ने बताया कि वह रोहतक में ड्राइवर की नौकरी करता है। बीते दिन वह अपनी कंपनी के मैनेजर अमिताब अग्रवाल के साथ कंपनी की गाड़ी स्कार्पियों में पंचकूला आए थे। उसने बताया कि उनकी कंपनी रोड बनाने का काम करती है। शाम को वापस जाने से पहले वह मेट्रो माल जीरकपुर के पास रूके। समय करीब 7.40 का था। उसका मैनेजर उसके गाड़ी के पास खड़ा करके खुद माल में सामान खरीदने चला गया।
वारदात का शिकार हुए विकास कुमार ने बताया कि एक मौना युवक उसके पास आया जिसने उसे कहा कि बुकिंग पर चलेगा। उसने मना कर दिया। उसके बाद युवक वहां से चला गया। उसके तुरंत बाद तीन युवक जिनमें से दो मौने जबकि एक सरदार युवक ने उसका आते ही गला पकड़ लिया। दोनों नाकाबपोश युवकों ने पिस्टल निकाल कर उसके पेट पर लगा दी। सरदार युवक ने कहा कि अगर वह गाड़ी की चाबी ना दे तो उसे गोली मार देना। विकास डर गया और उसने जेब से गाड़ी की चाबी निकालकर उन्हें दे दी। जिसके बाद तीनों युवक उसमें फरार हो गए। वह शोर डालता हुआ गाड़ी के पीछे भागा लेकिन वह फरार हो गए। जिसके बाद उसने अपने मैनेजर को सारी बात बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक पहले वीआइपी रोड पर घूमते देखे गए हैं।