Saturday, 28 November 2026
Breaking News
गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे 30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया
पंजाब Trending

लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट के जूनियर सहायक और कार्यकारी अधिकारी 10,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

लुधियाना, फेस2न्यूज:
राज्य में से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मंतव्य से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से आज लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट के जूनियर सहायक और कार्यकारी अधिकारी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया है।
जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम हरमीत सिंह को सतनाम सिंह निवासी लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि मुलजिम हरमीत सिंह, जूनियर सहायक, इम्परूवमैंट ट्रस्ट ने उसे राजगुरू नगर लुधियाना में ट्रस्ट की तरफ से अलॉट किये गए बूथ की बकाया राशि की अदायगी के लिए ’वन टाईम सेटलमेंट’ (ओ.टी.एस.) स्कीम के अंतर्गत उसके केस को निपटाने के लिए उससे 20,000 रुपए की माँग की थी। उसने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि हरमीत सिंह ने उसको भरोसा दिया है कि वह कार्यकारी अधिकारी (ईओ), इम्परूवमैंट ट्रस्ट तक सबसे काम कराने का प्रबंध करेगा और उसका काम करवा देगा।
शिकायतकर्ता की सूचना की जांच करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग, पंजाब, लुधियाना की तरफ से तीन टीमें गठित की गई और मुलजिम हरमीत सिंह, जूनियर सहायक को 10,000 रुपए रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों काबू किया गया।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि रिश्वत लेते समय मुलजिम जूनियर सहायक के साथ ई. ओ., इम्परूवमैंट ट्रस्ट कुलजीत कौर भी मौजूद थी, इसलिए उसे भी हरमीत सिंह के साथ गिरफ़्तार किया गया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

0 Comments