Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

वकील भाईचारे को जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की आवाज़ बनने का न्यौता

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वकील भाईचारे को बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को पहल के आधार पर इन्साफ दिलाने का न्योता देते हुये कहा कि उनको समाज के कल्याण के लिये सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए।
पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल के नये वकीलों को लायसंस बाँटने और बार कौंसिल की आनलाइन सेवाओं की शुरुआत करने के मौके पर करवाए समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने नौजवान वकीलों को बड़े लोक हितों के लिए अपनी जि़म्मेदारी पेशेवर वचनबद्धता, समर्पण भावना और संजीदगी के साथ निभानी के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समर्पित होकर काम करने वाले वकील न सिर्फ़ अपना नाम रौशन करते हैं बल्कि अदालतों में जरूरतमंद लोगों को इन्साफ दिला कर उनके चेहरों पर मुसकराहट भी लाते हैं। इस मौके पर मान ने कहा कि मानक शिक्षा, बेहतर सेहत सेवाएं और जरूरतमंद को इन्साफ दिलाना उनकी सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है और इस सम्बन्धी कई बड़े प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने वकीलों को रूबरू होते हुये कहा, ‘‘तरक्की कभी भी रातों-रात नहीं मिलती, सफलता का एकमात्र ढंग सख़्त मेहनत और लगन ही है जो मनुष्य को उसकी मंजिल पर पहुँचा देता है। आप भी वकालत शुरू करने जा रहे हो, जोकि बहुत जि़म्मेदारी वाला पेशा है। उम्मीद है कि आप जरूरतमंद व्यक्ति को सेवा-भावना के साथ इन्साफ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।’’
लायसंस प्राप्त करने वाले नये वकीलों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि जिस तरह नये आई. ए. एस और आई. पी. एस. अधिकारी तजुर्बा हासिल करने के लिए अपने कॅरियर की शुरुआत जि़ला स्तर के दफ़्तरों और थानों से करते हैं, उसी तरह नये वकीलों को भी सरकार के महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में ट्रेनी के तौर पर शामिल करना चाहिए जिससे वह सीनियर वकीलों की तरफ से उभारे जाते नुक्तों के बारे अपने पेशे की शुरुआत में ही तजुर्बा हासिल कर सकें।
बार कौंसिल की तरफ से उठाई अलग-अलग माँगों के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार जि़ला स्तर पर वकीलों के लिए चैंबरों की व्यवस्था, लायब्रेरियां आदि सहूलतें मुहैया करवाने के लिए उपयुक्त सहयोग देगी।