Monday, 28 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महा अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन

Read in:Hindi

अबोहर, राज सदोष:
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार सेवा समिति अबोहर द्वारा व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महा अभियान के तहत सरदार पटेल मेडिकल इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल में नशा मुक्ति में योग की भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर मित्तल दीप ने जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर गौतम शर्मा, प्रिंसिपल हरिंद्र कौर, गायत्री परिवार के ट्रस्टी डॉ रमेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
गायत्री शक्तिपीठ निहाल खेड़ा के व्यवस्थापक हीरालाल चौहान ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महाअभियान को आगे बढ़ाने के लिए देश भर में सेमिनार व्यसन मुक्ति रेलिया का आयोजन कर रावण रूपी नशाखोरी से देश को मुक्त करवाने का आवाहन किया है।
सहायक आचार्य योग,संस्कृतविश्वविद्यालय जयपुर से डॉक्टर नवनीत मलेठीया ने संस्थान के विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा की नशा मुक्ति में योग की अहम भूमिका होती है ।
मुख्य अतिथि डॉक्टर नीरजा एस. एम. ओ. सिविल हॉस्पिटल ने विद्यार्थीयों को जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश सेवा का नशा जीवन में अपनाओ।
मनोचिकित्सक डॉक्टर महेश ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने जीवन में योग करेगा वह कभी भी नशा की ओर नहीं जा सकता।
डॉक्टर रमेश वर्मा,रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ डिपार्मेंट, ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ, विवेकी, स्वावलंबी और सेवाभावी होगा तो राष्ट्र सशक्त, श्रेष्ठ ,संपन्न और सुखी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन भी किया गया।