Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

शराब की 1454 बोतलें बरामद

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने कहा कि विभाग ने चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिला शिमला, ऊना, सोलन के बद्दी में शराब की 1454 बोतलें बरामद करते हुए संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के अंतर्गत टास्क फोर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। टास्क फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा सभी व्यवसायिक परिसरों पर भी विभागीय अधिकारी नजर रख रहे हैं।
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आदर्श चुनाव संहिता का पालन करते हुए प्रदेश में विभाग द्वारा विभिन्न अधिनियमो के अंतर्गत चेकिंग की जा रही है और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शराब की किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के बारे में कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-180-8062 पर सम्पर्क कर सकता है अथवा ई-मेल-vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर भी शिकायत कर सकता है।