Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

शिक्षा विभाग के क्लर्क द्वारा 2,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोपाधीन केस दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान जि़ला शिक्षा अफ़सर (सेकंडरी) फाजिल्का में तैनात क्लर्क सुखविन्दर सिंह के खिलाफ 2,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अंकुर गोयल निवासी नई आबादी अबोहर, जि़ला फ़ाजि़ल्का द्वारा एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर तैयार पड़ताल रिपोर्ट के उपरांत मुलजिम सुखविन्दर सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत जुर्म अ/ध 7 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
केस के विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी दादी शकुंतला देवी शिक्षा विभाग में सेवादारनी के पद से सेवामुक्त हुई थी और हाईकोर्ट के हुक्मों के बावजूद महकमे द्वारा उसकी पेंशन अभी तक नहीं लगाई गई। इस सम्बन्धी उक्त सुखविन्दर सिंह क्लर्क ने पेंशन लगाने सम्बन्धी एल.ए. और डिप्टी डी.ओ. के नाम पर 2,000 रुपए की रिश्वत की माँग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने रिश्वत की यह राशि उक्त मुलजिम के मोबाइल नंबर पर गूगल पे कर दी और फ़ोन पर हुई सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली।
इसके उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर जाँच रिपोर्ट तैयार करके यह मुकदमा दर्ज किया है।