Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

सडक़ दुर्घटनाओं और ट्रैफिक-2021 पर वार्षिक रिपोर्ट जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में ‘सडक़ दुर्घटनाओं और ट्रैफिक-2021’ पर वार्षिक रिपोर्ट जारी की। पुस्तक का विमोचन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रैफिक ए.एस. राय और ट्रैफिक सलाहकार पंजाब डॉ. नवदीप असिजा की उपस्थिति में किया गया।
डीजीपी यादव ने कहा कि यह किताब पंजाब पुलिस और पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सैंटर द्वारा सेफ सोसायटी के सहयोग से की गई पहल है। उन्होंने कहा कि इसमें पंजाब में सडक़ दुर्घटनाओं, ट्रैफिक उल्लंघनाओं और सडक़ सुरक्षा उपायों का गहन विश्लेषण शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट राज्य में ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को समझने और संबोधित करने के लिए ट्रैफिक और कानून प्रवर्तन कर्मियों के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में काम करेगी, इसके अलावा यह सडक़ दुर्घटनाओं, ट्रैफिक उल्लंघनाओं और सडक़ सुरक्षा उपायों के क्षेत्र में काम करने वाले विद्वानों और शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री के रूप में भी काम करेगी।
डीजीपी ने पंजाब पुलिस, पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सैंटर और सेफ सोसाइटी की टीमों द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए लोगों से पंजाब की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के लिए सडक़ सुरक्षा नियमों और विनियमों का पालन करने का आग्रह किया।