Monday, 17 August 2026
Breaking News
गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस
राष्ट्रीय Trending

सदन से सांसद सस्पेंड नहीं हुए, डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई है: चड्ढा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी पार्टी नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रश्न करने वाले विपक्षी दलों के सांसदों को निलंबित करने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज संसद से सांसद सस्पेंड नहीं हुए हैं, बल्कि देश में डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई है। विपक्षी दलों के इन सांसदों को सिर्फ इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि इन्होंने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल किए थे। यह बड़ी बिडंबना है कि जिस भाजपा के सांसद के हस्ताक्षर से आरोपी सदन के अंदर आए थे, वो सांसद आज भी सदन के अंदर बैठे हैं और उनकी सदस्यता पर कोई आंच नहीं आई है।  (SUBHEAD)
‘‘आप’’ के नेता एवं पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के एक सांसद के हस्ताक्षर से विजिटर पास बनवाकर दो आरोपी सदन के अंदर आते हैं और सदन पर हमला करते हैं। वे दोनों आरोपी एक तरह से भाजपा सांसद के मेहमान थे। इसके बावजूद वो भाजपा के सांसद आज भी बतौर सांसद सदन के अंदर बैठ रहे हैं और उनकी सदस्यता पर कोई आंच नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर, केंद्र सरकार से संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल करने और भाजपा सांसद की इसमें भूमिका पर सवाल करने वाले विपक्ष के करीब 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिस भाजपा सांसद के हस्ताक्षर से विजिटर पास लेकर दोनों आरोपी सदन के अंदर आए, वो सांसद अभी तक सस्पेंड नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा सांसद और भाजपा सरकार से जवाब मांगने वाले करीब 141 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। इसलिए मुझे ये कहने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं है कि आज ये सांसद सस्पेंड नहीं हुए हैं, बल्कि डेमोक्रेसी सस्पेंड हुई है।