Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, चार मामले दर्ज, 20 स्थानों पर तलाशी

Read in:Hindi

देहरादून, फेस2न्यूज:
सीबीआई ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण आदि के आरोपों पर चार अलग-अलग मामले आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किए एवं 20 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई ने उत्तराखंड सरकार के अनुरोध एवं इसके अतिरिक्त भारत सरकार की अधिसूचना पर चार अलग-अलग मामले दर्ज किए और निजी व्यक्तियों आदि सहित आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में राजपुर पुलिस स्टेशन, देहरादून (उत्तराखंड) में दर्ज की गई चार प्राथमिकी संख्या 13/2018, 13/2022, 15/2022 एवं 31/2022 को अपने हाथ में लिया।
यह आरोप है कि आरोपियों ने अन्यों के साथ षडय़ंत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया एवं षडय़ंत्र के क्रम में आगे, ब्रिक्रीनामा (Sale Deeds) में फर्जीवाड़ा कर अन्यों की भूमि हड़प ली, जिससे स्वयं को लाभ हुआ एवं सरकार एवं अन्य निजी व्यक्तियों को हानि हुई। देहरादून (उत्तराखंड) सहित लगभग 20 स्थानों पर आरोपियों के परिसरों में आज तलाशी ली जा रही है।