Saturday, 13 June 2026
Breaking News
20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान
पंजाब Trending

सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से किया गया पिकनिक का आयोजन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर के सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से एक पिकनिक का आयोजन किया गया। उम्र के इस पड़ाव पर सीनियर सिटीजन्स ने जैसे छोटे बच्चे पिकनिक पर जाते हैं वैसे ही इस उम्र में पिकनिक पर जाने का मन बनाया। इस अवसर पर एक निजी होटल के लॉन में पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने कविताएं व गाने गाकर समय का सदुपयोग किया। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष जगतार सिंह सोढ़ी ने बताया कि हमने ज्यादा दूर ना जाते हुए जीरकपुर के नजदीक होटल के लॉन में अपने सदस्यों के लिए पिकनिक का आयोजन किया और इसमें हमने अपने सदस्यों के लिए चाय पानी वा लंच का इंतजाम किया। जिंदगी के इस पड़ाव पर हम सभी बुजुर्गों ने मिलकर समय बिताने का फैसला किया। समय-समय पर हम इस तरह के कार्यक्रम का अपने सीनियर सिटीजंस के लिए आयोजन करते रहते हैं। सीनियर सिटीजन फोरम के 1200 सौ के करीब सदस्य हैं। जिनमें से लगभग डेढ़ सौ से 200 सदस्य इस पिकनिक का हिस्सा बने। इस तरह का आयोजन हम अपने सदस्यों की खुशी के लिए करते हैं। हमारे सभी सदस्य इस तरह के कार्यक्रम में एक दूसरों से मिल जोलकर अपनी परेशानी समस्याओं सुख-दुख को आपस में बांट लेते हैं।