Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

सीमावर्ती जिले फाजिल्का में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये संदीप जाखड़ ने उठाया मुद्दा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा की अध्यक्षता में पंजाब में उद्योगों को मजबूत करने हेतू चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ ने फाजिल्का जिले में औद्योगिक विकास की उपेक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जाखड़ ने कहा कि सरकार द्वारा अबोहर में औद्योगिक फोकल प्वाईंट में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिये सार्थक प्रयास नहीं किए गए हालांकि कुछ उत्साही नगर निवासियों ने छोटे उद्योग स्थापित किये हैं लेकिन सालभर पूर्व उद्योग मंत्री के आगमन पर समस्याएं उठाये जानेे के बावजूद अभी तक सरकार ने उन मांगों को लागू करने की तरफ जरूरी कदम नहीं उठाये, जिन पर तत्कालीन मंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों ने सहमति जता दी थी।
उन्होंने कहा कि अबोहर नरमा, कपास व किन्नू उत्पादन में अग्रणी स्थान रखता है लेकिन उत्पादकों व व्यापारियों के लिये उत्साहवर्धक वातावरण तैयार करने की दिशा में सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाएं नहीं जुटाई जा रही। इससे किसानों व व्यापारियों में निराशा की भावना पैदा हो रही है। इसका शीघ्र समाधान होना चाहिये। श्री जाखड़ ने कहा कि इस मीटिंग से प्रतीत होता है कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करके व्यापारियों, उत्पादकों व मजदूर वर्ग को आर्थिक व समाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने का प्रयास कर रही है। इसके लिये जरूरी है कि धान के उत्पादन में अग्रणी रहे फाजिल्का व जलालाबाद के सीमावर्ती इलाके में राईस शैलरों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायें। सुविधाओं के अभाव में कई शैलर मालिक निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। उसका उत्पादकों व श्रमिकों पर प्रभाव पडना भी स्वाभाविक है। जरूरत इस बात की है कि शैलरों के साथ—साथ कपास जिनिंग व प्रैसिंग फैक्ट्ररीयों को भी बिजली उपलब्ध करवाना यकीनी बनाया जाये और बिजली दर इस प्रकार तय की जाये कि उद्योगपतियों को कारोबार करना बोझ ना लगे।

0 Comments