Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

स्नैचिंग और लूट की बढ़ती वारदातों को देखते जागी पुलिस

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में स्नैचिंग व लूट की वारदातें दिनों दिन बढ़ रही हैं। लूट करने वाले किसी को भी निशाना बना सकते हैं। ज्वेलर्स या इस तरह के कारोबार पर उनकी नजर भी हो सकती है। मौजूदा हालात को देखते हुए चौकन्ना रहना होगा। साथ ही सुरक्षा इंतजामों को पूरा रखना है। इसी बात को लेकर ढकोली पुलिस स्टेशन में ज्वेलर्स की मीटिंग हुई। ढकोली थाने के एसएचओ हरदीप सिंह ने ज्वेलर्स से कहा कि सभी की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। साथ ही अलार्म और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था भी जरूरी है। पुलिस के पहुंचने तक किसी भी हालत में खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। पुलिस और कारोबारियों के आपसी सहयोग से वारदातों पर रोक लगाई जा सकती है। जीरकपुर में लगातार पुलिस सर्च ऑपरेशन के साथ – साथ पब्लिक से मीटिंग कर रही है। पुलिस लोगों को वेरिफिकेशन के लिए कह रही है। दुकानों पर कर्मचारी रखने के लिए भी वेरिफिकेशन जरूरी है। शहर में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने इन दिनों शहर में सर्च अभियान चला रखा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस ने गश्त भी तेज कर दी है। होटल्स व रेस्टोरेंट्स में भी पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं। सोसायटियों और अपार्टमेंट्स में पुलिस सर्च कार्रवाई कर रही है ताकि अपराधी एरिया में कहीं छिपे हों तो भागने न पाएं। शॉपिंग मॉल्स, होटल्स, दुकानों और ढाबों सहित मार्केट्स समेत सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की जा रही है। होटल्स, रेस्टोरेंट्स और पब आदि के संचालकों को उनके यहां आने वाले लोगों का रिकॉर्ड मेंटेन करने को कहा जा रहा है। ग्राहकों की पहचान को आईडी कार्ड, अन्य डॉक्यूमेंट्स चेक कर रिकॉर्ड मेंटेन करने को कहा है। घरों या पीजी हाउस में किराए पर रह रहे लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है। वेरिफिकेशन न करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।
पुलिस इन दिनों अपार्टमेंट्स व हाउसिंग सोसायटियों में सिक्योरिटी के इंतजामों को लेकर भी चेकिंग कर रही है। अपार्टमेंट्स की मैनेजमेंट को मैन गेट सहित सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा जा रहा है। कई बार लोग सीसीटीवी कैमरे तो लगवा लेते हैं लेकिन उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में इन सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। पुलिस ने अपार्टमेंट्स, मॉल्स, होटल्स सहित तमाम जगहों पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। ये सभी कैमरे वर्किंग कंडीशन में होने जरूरी हैं। जीरकपुर में कई अपार्टमेंट्स ऐसे भी हैं, जहां सिक्योरिटी के इंतजाम नहीं हैं इसलिए अपराधी इसी तरह के फ्लैट्स में आसानी से छिप सकते हैं क्योंकि आने- जाने में किसी तरह की रोक- टोक नहीं होती। कुछ दिनों में ही वाहन व रुपए लूटने और चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को भयमुक्त करने के लिए अपराधियों की धरपकड़ जरूरी है।