Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हिमाचल Trending

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के नए बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Read in:Hindi

हमीरपुर, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगम के लिए इन बसों की खरीद की गई है।
इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष उनकी बजट घोषणा के अनुरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 205 नई बसें खरीदी जानी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 87 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं और शेष बसें शीघ्र ही राज्य में पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये बसें राज्य परिवहन के बेड़े की पुरानी और खराब हो चुकी बसों के स्थान पर संचालित होंगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन का मुख्य साधन है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के बजट में उन्होंने 360 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सभी बसों को खरीद कर निगम को उपलब्ध कर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बसें बीएस-6 मानकों के अनुरूप होंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरा, रियर व्यू कैमरा, वीएलटीडी ट्रैकिंग सिस्टम आदि नवीनतम सुविधाएं हैं।