Thursday, 01 October 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

हिमाचल: बस पलटने के हादसे में सवारियां घायल, पीजीआई रेफर

Read in:Hindi

बिलासपुर/चंडीगढ, विजेन्द्र

हिमाचल के बिलासपुर क्षेत्र में सवारियों से भरी एक बस पलटने का समाचार है। मिली जानकारी अनुसार इस बस हादसे में करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर है। तीन घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों में कुछ का बिलासपुर में ही इलाज चल रहा है तथा कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी अनुसार बस हादसा देर रात दो बजे के आसपास हुआ। बस मनाली से चंडीगढ़ आ रही थी। हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 40 के करीब लोग सवार थे। बचाव यह रहा कि बस अन्य वाहनों से नहीं टकराई, वर्ना हादसा बड़ा हो सकता था।

हादसे के बाद जहां मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया है।