Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब Trending

फ़ाज़िल्का बस स्टैंड का मामला सुलझाव की ओर, शहर से बस अड्डा बाहर आने से ट्रैफिक़ की समस्या होगी हल

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने फ़ाज़िल्का के नये बस स्टैंड को जल्द से जल्द सुचारू ढंग से चलाने का हल निकालते हुये इसको परिवहन विभाग को तबदील करने के लिए कार्यवाही करने की हिदायत की है।
लम्बे समय से ख़स्ता हाल की ओर बढ़ रहे नये बस स्टैंड को चलाने सम्बन्धी पंजाब सिविल सचिवालय में परिवहन और स्थानीय निकाय विभागों सहित ज़िला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार लोगों के पैसे को इस तरह बर्बाद नहीं होने देगी।
मीटिंग के दौरान फ़ैसला लिया गया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नये बस स्टैंड और परिवहन विभाग द्वारा पुराने बस स्टैंड के स्वामित्व एक-दूसरे को तबदील किये जायेगे। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि वह जल्द से जल्द जगह तबदील करने के संबंधी कार्यवाही करें और अधिक कीमत दूसरे विभाग को तुरंत ट्रांसफर करके इस मामले का निपटारा किया जाये।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों के नये बस अड्डे में तबदील होने से शहर में ट्रैफिक़ की समस्या हल हो जायेगी और शहर निवासी बेहतर सफर सहूलतों का फ़ायदा ले सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने बताया कि परिवहन विभाग को बस स्टैंड तबदील करने के बाद अगले चरण के दौरान वहां ज़रूरी सहूलतें जैसे बसों के लिए वर्कशॉप और डीज़ल पंप लगाने की योजना भी बनायी जायेगी।