Sunday, 18 October 2026
Breaking News
‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा आयुर्वेद का पुनर्जागरण: षड्यंत्रों के पार, स्वस्थ भारत का आधार पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक 65वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने आयोजित किया सीमा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्री - रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कैंप पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
हरियाणा Trending

‘मीडिया महाकुंभ 2022’ का आयोजन 28 मई को पंचकूला में

Read in:Hindi

आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान भारत के निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान : राजेश कुमार

(MOREPIC1) चंडीगढ़ (आर के शर्मा)  

हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में 28, 29 व 30 मई को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस में समाचार क्यारी समचार पत्र समूह द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘मीडिया महाकुंभ 2022’ के आयोजन को लेकर प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ एवं योगदान विषय पर मीडिया जगत, शिक्षा, साहित्य, पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, दिग्गज समाजसेवी मंथन करेंगे।

श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न महानुभवों को ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022’ से विभूषित किया जाएगा। महाकुंभ के आयोजन को लेकर उन्होंने बताया कि देश भर से आने वाले मीडिया बंधुओं के लिए तीन दिन व दो रात का आवास व भोजन का प्रबंध निःशुल्क किया गया है।

समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय तक मीडिया लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है उन मीडिया बंधुओं पर जो अपनी जान को जोखिम में डालकर भी लोगों की बातों को मीडिया के जरिए देश व दुनिया के सामने ला रहे हैं। आज भी मीडिया की साख को जिंदा रखे हुए मीडिया कर्मियों को सलाम है।

‘मीडिया महाकुंभ 2022 ’ के संदर्भ में समूह के चेयरमैन राजेश कुमार ने ‘राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 ’ प्राप्त करने वाले महानुभावों की सूची भी जारी की जिनमें मुख्यतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अमित आजाद, राजस्थान के जयपुर से नायक उदयवीर सिंह, दिल्ली से नरेंद्र भंडारी, डब्ल्यू जे आई, हरियाणा के झज्जर से डॉ. जयभगवान शर्मा, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मामनचंद शर्मा.

(SUBHEAD) चंडीगढ़ से कमलजीत सिंह, मोहाली पंजाब से नीलम धनखड़, दिल्ली से प्रदीप डबास, हरियाणा के बहादुरगढ़ से धर्मपाल धनखड़, सोनीपत के पुरखास से एसीपी रमेश गुलिया, महाराष्ट्र मुंबई से एस वी गोयल एमईटी, मणिपुर से तुलसी कुमारी, मध्यप्रदेश के जबलपुर से एमके खान, दिल्ली से डॉ. पल्लवी प्रकाश, झारखंड़ से देव आनंद सिंह, दिल्ली से डॉ. नीलम बाला सांगवान, हिमाचल शिमला से माननीय चंद्रभान बरोवालिया माननीय जज, विशखापट्नम से मेजर शालू वर्मा, भागलपुर बिहार से नीरज कुमार, हरियाणा के झज्जर से कुमारी नेहा गुलिया, दिल्ली से जश्न मैहला रोहिणी, उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर से मनोज राठी, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से डॉ रश्मि शुक्ला व महाराष्ट्र से डॉ. रीना रवि मालपानी को नामांकित किया गया है।

प्रेस कान्फ्रेंस में समाचार क्यारी समाचार पत्र समूह के चेयरमैन राजेश कुमार के अलावा डब्ल्यूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी भी उपस्थित रहे

0 Comments