Sunday, 25 October 2026
Breaking News
सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान।
Religion Trending

मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज

मलोया कॉलोनी और स्मॉल फ्लैट्स से कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचीं महिलाएं, आयोजक हरिशंकर मिश्रा बोले- 7 दिन तक सुनाए जाएंगे श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत के प्रसंग

चण्डीगढ़ : मलोया में रविवार को श्री राम कृष्ण सेवादल की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर हिस्सा लिया। महिलाएं मलोया कॉलोनी और स्मॉल फ्लैट्स से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचीं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम के आयोजक हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि कलश यात्रा मलोया कालोनी के शिव मंदिर से शुरू हुई। यहां से यात्रा मलोया के विभिन्न हिस्सों से होते हुए मलोया स्मॉल फ्लैट्स के स्कूल के पास कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। रोजाना शाम को 7 बजे से रात 9 बजे तक कथा होगी। आयोजन श्री राम कृष्ण सेवादल मलोया की ओर से किया जा रहा है। कथा का वाचन पंडित कृष्ण श्री ठाकुर जी महाराज कर रहे हैं। सात दिवसीय कथा के समापन के बाद एक नवंबर को पूर्णाहुति, हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

पहले दिन भागवत महात्म्य और नारद-व्यास संवाद का प्रसंग

कथा के पहले दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य, कथा आरंभ, मुनि जिज्ञासा और नारद-व्यास संवाद के प्रसंग सुनाए गए। हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली कथा में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों की आस्था और धर्म से जुड़े प्रसंगों का वर्णन सुनने को मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए कथा के बाद प्रतिदिन लंगर की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों में रिंकू दुबे, गया प्रसाद, बबलू गुप्ता, कीमी गोयल, प्रवीण राय, राम कृपाल वर्मा, ठाकुर अनिल सिंह, गजाधर प्रसाद, शंभू यादव, राजा राम यादव, गुरनाम सिंह, रामकांत यादव, कालिका यादव, आरपी यादव, मणिकांत यादव, सूरजमन यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

31 अक्टूबर तक रोज अलग-अलग प्रसंगों का होगा वर्णन

आयोजन के दूसरे दिन 26 अक्टूबर को शुक-परीक्षित चरित्र, मनु-कर्दम चरित्र और कपिल उपदेश के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 27 अक्टूबर को सती चरित्र, ध्रुव आख्यान, भरत चरित्र, अजामिल उद्धार और नृसिंह अवतार का वर्णन होगा। 28 अक्टूबर को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 29 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, कुमार लीला और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया जाएगा। 30 अक्टूबर को कंस वध और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग होंगे। कथा के अंतिम दिन 31 अक्टूबर को द्वारिका लीला, सुदामा पूजन और भागवत धर्म उपदेश सुनाया जाएगा।

0 Comments