Saturday, 24 October 2026
Breaking News
अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान। वाल्मीकि समाज ने अबोहर में निकाला रोष मार्च, सीएम का पुतला फूंका श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
राष्ट्रीय Trending

सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय

राज सदोष/ अबोहर ।

वर्ष 1999 में ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय देश के सैन्य इतिहास का एक स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण अध्याय है। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप कारगिल की दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण पर्वत श्रृंखलाओं में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प एवं अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए विषम परिस्थितियों में राष्ट्र की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सफलतापूर्वक रक्षा की। इस ऐतिहासिक विजय का स्मरण करने तथा राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा, ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित प्रेरणा स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने कारगिल के वीरों के पूर्व सैनिकों, उनके माता-पिता एवं वीर नारियों के अदम्य साहस, धैर्य और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सप्त शक्ति कमांड के सभी सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की संप्रभुता, एकता एवं क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सदैव उच्चतम स्तर की व्यावसायिक दक्षता, सतर्कता एवं युद्धक तत्परता बनाए रखने का आह्वान किया।

आर्मी कमांडर ने कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिकों से संवाद किया तथा ऑपरेशन विजय के दौरान उनके अद्वितीय साहस, निस्वार्थ सेवा एवं अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने उनके गौरवपूर्ण योगदान को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों के सम्मान, गरिमा, कल्याण एवं उनके हितों के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

0 Comments