दीपक सिंह /चंडीगढ़
श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव सभा, फेस-2, राम दरबार चंडीगढ़ रजि. 4528 की ओर से बाबा रामदेव जी के भादवा नवमी के पावन अवसर पर विशाल जम्मा जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
सभा के मंदिर प्रधान कुंदन बैरवा ने बताया कि विशाल जम्मा जागरण रविवार, 20 सितंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात सोमवार, 21 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।
श्री कुंदन बैरवा प्रधान श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा राम दरबार चंडीगढ़ ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसादी भंडारे में सेवा एवं प्रसाद ग्रहण करें।
चंडीगढ़
Trending
बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा