Friday, 25 September 2026
Breaking News
बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम
पंजाब Trending

बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव

अखिलेश बंसल/ धनौला/बरनाला

बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर के पुल के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला है। जिसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखा गया है। यह जानकारी सहारा समाज सेवा (रजि.) रामपुरा फूल जिला बठिंडा, पंजाब के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने दी है।

रामपुरा के सहारा कंट्रोल रूम को मिली थी सूचना

सहारा समाज सेवा अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि उनके सहारा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हरीगढ़ पुल के पास नहर में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। उनके कंट्रोल रूम ने उक्त सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम बरनाला और धनौला थाने को दी। बिना किसी देरी के सहारा के उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव केवल सिंह, विशेष सलाहकार प्रदीप कुमार, सदस्य जगसीर सिंह सहारा संस्था की एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां धनौला पुलिस कर्मी भी पहुंच चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया। उस पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

शव का यह बताया विवरण:

अध्यक्ष संदीप वर्मा के अनुसार अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है, कद 05 फीट 02 इंच, रंग गेहुँआ है। जिसके काली टी-शर्ट और काला लोअर पहने हुए है। बायें हाथ पर पट्टी बंधी हुई है, दाएँ हाथ पर चोट के निशान हैं, दाएँ हाथ की उंगली में अंगूठी पहनी हुई है, नाक में सोने जैसी लगने वाली तार पहनी हुई है, गले में चांदी की चेन है जिसमें काली माता का लॉकेट है। शव को पहचान के लिए पुलिस की मौजूदगी में 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल बरनाला के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस शव के बारे में जानकारी मिले तो वह फौरन सहारा कंट्रोल रूम रामपुरा फूल बठिंडा, और पुलिस कंट्रोल रूम बरनाला, पुलिस स्टेशन धनौला में संपर्क कर सकता है।