रौकी मोहाली ने आम आदमी पार्टी से अस्तीफा देने की घोषणा की, लाठीचार्ज के कथित आरोपी डीएसपी ने रखा मीडिया के सामने अपना पक्ष
अखिलेश बंसल/ बरनाला।
बरनाला में हुए सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम ने पूरे देश के सफाई सेवकों के समाज को घायल किया है। मामला पूरी तरह से तूल पकड़ चुका है, उसको लेकर जहां महिला आयोग ने एक्शन लिया है और सफाई सेवकों के प्रदेश के संगठनों के कार्यकर्ता सत्ताधारी सरकार से नाता तोड़ने की घोषणा कर रहे हैं वहीं लाठीचार्ज के कथित आरोपी डीएसपी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। सूत्रों से पता लगा है कि सायं होने से पहले डीएसपी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
महिला आयोग ने मामले पर लिया एक्शनः चेयरमैन
चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती राज लाली गिल ने बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते कहा है कि अगर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठे थे, तो उनका एक डेमोक्रेटिक अधिकार है कि वे अपनी मांगें रख सकते हैं। वहां बुजुर्ग महिलाएं भी थीं, पुलिस के बड़े अधिकारी भी थे। मैंने वीडियो में देखा कि प्रोटेस्ट में किसी ने कोई वायलेंस भी नहीं की।
यदि पुलिस ने उन्हें उठाना था और रास्ता क्लियर कराना था जो पुलिस प्रशासन की ड्यूटी भी है, लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि आप लाठियां लेकर उन्हें पीटना शुरू कर दें। चेयरमैन श्रीमती गिल ने कहा कि जब मैंने वीडियो देखा, तो मैं हैरान रह गयी कि पुलिस महिलाओं को इतनी बेरहमी से पीट रही है। आपको उन्हें पीटने की ज़रूरत नहीं है, यू आर प्रोटेक्टर। मौके पर एक महिला कांस्टेबल भी थी, आप उन्हें बुलाते थे, प्रोटेस्ट करने वालों को हिरासत में ले सकते थे, गाड़ियों में बिठाते थे और ले जा सकते थे। प्रदर्शनकारियों के पास ऐसी कौन से हथियार थे, जिन पर आप इतनी लाठियां बरसा रहे थे। आपने बहुत गलत काम किया। आपने कुछ महिलाओं की बेरहमी से क्यों पिटाई की। उन्होंने कहा मैंने इस मामले पर सीरियस एक्शन लिया है, मैंने उनका सो-मोटो भी लिया है, मैंने इस पर रिपोर्ट भी मांगी है। हम प्रभावित महिलाओं से मिलेंगे।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देंगेः रौकी मोहाली
मोहाली से आम आदमी पार्टी के एस.सी विंग के कोऑर्डिनेटर सरबजीत सिंह रौकी वाल्मीकि ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि बरनाला में डीएसपी ने सफाई सेवकों (महिलाओं एवं पुरुषों) पर लाठियां बरसाने की जो जनरल डायर की उदाहरण पेश की है। उन्होंने पार्टी की हाईकमान अरिवंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान को चेतावनी दी है कि अगर 25 जुलाई की सुबह 9 बजे तक लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों डीएसपी और एसएचओ को निलंबित कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करती है तो ठीक, होगा वर्ना 25 को ही हम पूरे समाज के साथियों समेत बरनाला पहुंचेंगे और उसी दोपहर को समाज के साथियों के सहित आम आदमी पार्टी को अस्तीफा भेज देंगे। उन्होंने कहा कि हम जांच करेंगे कि लाठीचार्ज का आर्डर किस हिटलर अधिकारी ने दिया। सफाई सेवकों के ऊपर किस किसने लाठियां भांजी, जिससे उनके समाज के लोगों का खून बहा।
गंदगी उछालने पर हरकत में आई पुलिसः डीएसपी
सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज करने के आरोपी बताए जा रहे डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने अपना रुख सामने रखते कहा कि पिछले लंबे समय से नगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ कर हड़ताल की जा रही थी। जिससे शहर में बड़े बड़े गंदगी के ढेर लगना शुरु हो गए थे। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा था। इस स्थिति को देखते बरनाला सिविल प्रशासन और नगर निगम प्रशासन द्वारा घटना के दिन अपने स्तर पर सफाई करने का प्रोग्राम बनाया था। आदेशानुसार शहर में लॉ-एंड-आर्डर को कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया था।हमारी समाज के प्रधान के साथ बात भी हुई थी।
कुछ सफाई सेवक कूड़े में आकर बैठ गए और उनमें से किसी एक ने जेसीबी वाले की तरफ गंदगी से उठाकर नारियल दे मारा। उसके बाद सभी प्रदर्शनकारी आपा खो बैठे। उन्होंने हमारी ओर गंदगी फेंकना शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में आयी। मेरे सिर पर भी गंदगी से भरे नारीयल फेंके गए। मेरे समेत कई पुलिस मुलाजिमों को भी चोटें लगी। मेरी भी एमएलआर कटी है। पूरे प्रकरण में मुझे ही दोषी करार दिया जा रहा है, जो कि गलत है।
पंजाब
Trending
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट