Friday, 14 August 2026
Breaking News
​ 'अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी' खरड़ ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव कमलजीत कौर बनीं भारतीय जन मोर्चा पार्टी की चंडीगढ़ इकाई की प्रदेश सचिव तीज उत्सव का भव्य आयोजन, तीज क्वीन 2026 बनी जैस्मिन कौर संधू सावन माह के पावन अवसर पर शिव मंदिर, सेक्टर 39-डी में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल ब्रिटिश हाई कमीशन का संदेश: वीजा धोखाधड़ी से बचें, सुरक्षित रास्ता अपनाएं छात्रों के मुख्य न्यायाधीश का विरोध के मायने श्री नंद लाल सिलीवाल की रसम पगड़ी और प्रार्थना सभा 12 अगस्त को फाजिल्का में "तीज मुटियारां दी" का 14 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य आयोजन शहीद उधम सिंह क्लब ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान शुरू किया भगवंत मान को सपने में भी दिखाई देता है हरियाणा का मुख्यमंत्री- नायब सिंह सैनी
पंजाब Trending

25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर

ग्रेन मार्केट फाजिल्का में अहम बैठक आयोजित, अधिक से अधिक लोगों ने दिल्ली जाने का संकल्प लिया

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का 

25 जुलाई को दिल्ली के हरि नगर में देश की आजादी के 78 वर्ष बाद पहली बार स्थापित की जा रही शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को ग्रेन मार्केट, फाजिल्का में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन मै. मिल्ख राज रॉबिन कंबोज एंड बूटा राम शाम लाल कमीशन एजेंट के संचालक मिल्ख राज कंबोज, सुभाष चंद्र कंबोज तथा रॉबिन कंबोज के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान शहीद ऊधम सिंह क्लब के चेयरमैन एडवोकेट देस राज कंबोज ने ‘दिल्ली चलो’ अभियान का हृदय से स्वागत और समर्थन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली जा रहे सभी साथी बधाई के पात्र हैं।

कंबोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी केवल इतिहास का एक नाम नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और अपने उद्देश्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की एक विचारधारा हैं, जिनसे प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। मार्केट कमेटी अबोहर के चेयरमैन राजेंद्र कंबोज डब्बू ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी के महान बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

डब्बू ने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महान शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साथियों द्वारा शुरू किए गए इस सफर को आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास रहेगा कि समाज सेवा और जनजागरूकता के हर सकारात्मक अभियान में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।

युवा अधिवक्ता एवं समाजसेवी नरेश कंबोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह क्लब की स्थापना समाज सेवा और सकारात्मक सोच के उद्देश्य से की गई थी। आज क्लब शिक्षा, खेल, रक्तदान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा युवाओं को अपने महान शहीदों के इतिहास से जोड़ने जैसे सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने शहीदों के आदर्शों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर यूथ क्लब के सदस्य लड्डू कंबोज, बिल्ला कंबोज, शिंदा कंबोज तथा अन्य साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।