Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
Religion Trending

विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 

फाजिल्का: श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा डेरा बलवंत गिरी द्वारा फाजिल्का में विश्व सुख शांति, आयु-आरोग्य व वंश वृद्धि, सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए एक दिवसीय 11 कुंडीय महा रूद्र यज्ञ का आयोजन किया।

इस अवसर पर आचार्य राम स्वरूप शास्त्री, अजय शास्त्री (जम्मू वाले) व पं० राजा राम ने मंत्रोच्चारण से यजमानों के हाथों हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं।

हवन यज्ञ में जूना अखाड़ा के अर्न्तराष्ट्रीय मंत्री श्री दिपेश्वर गिरी, श्री महंत महेशानंद गिरी (उत्तराखण्ड), महंत सत्य गिरी (उज्जैन), महंत शशी कांत गिरी (काशी), श्री आत्मानंद पूरी व देश के विभिन्न भागों से आये संतों ने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आर्शीवाद दिया।

इस अवसर पर डेरा के गद्दी नशीन व अखाड़ा के पंजाब मंडल अध्यक्ष महंत सुरिन्द्र गिरी, कन्हैया लाल ने विश्व शांति की प्रार्थना की।