Saturday, 18 July 2026
Breaking News
CHANDIGARH UT SUB-JUNIOR (BOYS & GIRLS) ROWING CHAMPIONSHIP TO BE HELD ON JULY 19 CYBER CRIMINALS HACKED MOBILE, CHEAT AFTER DOWNLOAD APK FILE AND USED DEBIT CARD DETAIL LACS OF RUPEES OF COLONAL PANCHKULA POLICE CRACK DOWN ON MAJOR CYBER FRAUD GANGS: THREE ARRESTED IN A SINGLE DAY, TWO SENT TO JAIL IN CRYPTO, FAKE SHARE MARKET APP AND INVESTMENT SCAM CASES MLA RANBIR SINGH BHULLAR INAUGURATES, LAYS FOUNDATION STONES FOR DEVELOPMENT PROJECTS IN FEROZEPUR CHANDIGARH PRESS CLUB CONDEMNS ATTACK ON SENIOR JOURNALIST RAMESH HANDA BY BJP WORKERS 12.1 KG HEROIN SEIZED, DRUG COURIER HELD BY ANTF ANJU OF BSKC SECURE 2ND POSITION IN PU RESULT PRIME MINISTER MODI FLAGS OFF INDIA'S FIRST HYDROGEN FUEL-POWERED PASSENGER TRAIN, HARYANA EMERGES AS THE PIONEER OF THE GREEN TRANSPORT REVOLUTION INDIA TODAY-2026 SURVEY: DAV COLLEGE, ABOHAR RANKED AMONG INDIA'S BEST PRIVATE COLLEGES
Punjab Trending

जिला बरनाला के 1 निगम और 3 नप चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत बक्से में हो जाएगी बंद

योग्य उम्मीदवारों का चयन करने में पूरी तरह से सक्षम ड्यूटी कर्मचारी मतदान करने से रहेंगे वंचित

अखिलेश बंसल, बरनाला।

जिला बरनाला के अंतर्गत पड़ते 1 निगम और 3 नगर परिषद चुनावों में भाग लेने उतरे 349 उम्मीदवारों की किस्मत आज बक्से में बंद हो जाएगी। चुनाव का प्रबंधन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सोमवार की सुबह मतपेटियों व स्टाफ को लेकर पीआरटीसी और स्कूली बसें एस.डी. कॉलेज बरनाला पहुंची। जहां जिला के चुनाव ऑब्जर्वर तथा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चुनावी स्टाफ को सामग्री सुपुर्द की गई।

गौरतलब हो कि 26 मई को होने वाले मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह मतदान ईवीएम मशीनों से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होंगे। मतदान कराने के लिए 1020 कर्मियों को कार्यभार सौंपा गया है, जबकि 100 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। किसी किस्म की गड़बड़ी को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सरकारी तौर पर पैट्रोलिंग कैमरों समेत जगह जगह कैमरे भी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बरनाला निगम के अंतर्गत 84858 मतदाता, तीन नगर परिषदों में शामिल तपा, भदौड़ और धनौला के 45107 मतदाता अपने वोट अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वार्डों, पोलिंग बूथ, किस पार्टी के कितने उम्मीदवारः नगर निगम बरनाला के कुल 50 वार्ड हैं, मतदान के लिए 98 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। निगम चुनाव के लिए 177 उम्मीदवार चुनाव लड़ने मैदान में उतरे हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के 48, भारतीय जनता पार्टी के 27, बसपा के 2, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 39, शिरोमणि अकाली दल के 27 और 34 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

नगर परिषद तपा के कुल 16 वार्ड हैं। जिसमें कुल 59 उम्मीदवार मैदान में हैं, आम आदमी पार्टी के 14, भारतीय जनता पार्टी के 3, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 5, शिरोमणि अकाली दल के 5 और 32 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

नगर परिषद भदौड़ में कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी के 12, भारतीय जनता पार्टी के 10, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 7, शिरोमणि अकाली दल के 9, 17 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

नगर काउंसिल धनौला में कुल वार्डों से 58 कैंडिडेट मैदान में हैं। जिनमें से आम आदमी पार्टी के 13, भारतीय जनता पार्टी के 11, शिरोमणि अकाली दल के 7, 27 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट मैदान में हैं।

ऑब्जर्वर्स ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजाः म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन/म्युनिसिपल काउंसिल चुनाव 2026 के मद्देनजर पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा ज़िला बरनाला के लिए नियुक्त किए गए इलेक्शन ऑब्जर्वर सुश्री परनीत शेरगिल आईएएस और पुलिस ऑब्जर्वर विवेकशील सोनी आईपीएस ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के मकसद से अपने-अपने तौर पर ज़िला बरनाला का दौरा किया और चुनाव से संबंधित सुरक्षा के और अन्य इंतजामों का रिव्यू किया।

ड्यूटी कर्मचारी खुद मतदान करने से रहेंगे वंचितः चुनावों के लिए ड्यूटी पर भेजे जाते कर्मचारियों को मतदान की मुख्य तारीख से एक सप्ताह पहले डाक द्वारा मतदान करना होता है। इस संबंध में एडीसी (ज) बरनाला श्री विवेक मोदी आईएएस ने कहा कि उनके पास कोई जानकारी उपलब्ध नहीं। बता दें कि यदि चुनावों के ड्यूटी स्टाफ (हजारों कर्मचारी जो कि योग्य उम्मीदवारों का चयन करने में पूरी तरह से सक्षम भी हैं) को मतदान का अवसर नहीं मिला तो वे मतदान करने से वंचित रह जाएंगे।