Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच

अबोहर: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंबर-1 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्रीय खोज केंद्र सीडफार्म पक्का के निकट कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

थाना नंबर-1 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस पार्टी जब सीडफार्म पक्का स्थित क्षेत्रीय खोज केंद्र के पास पहुंची तो सड़क किनारे पेड़ों के नीचे तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों युवक मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर उन्हें काबू कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदा पुत्र बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ काका पुत्र स्वर्ण सिंह तथा मिट्ठू सिंह पुत्र जंगीर सिंह, सभी निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे दी जानी थी।

इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से संबंध तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।